फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It will take time to build the runway, construction of boundary wall continues

रन-वे बनने में लगेगा समय, चहारदीवारी का निर्माण जारी

Thu, 17 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
It will take time to build the runway, construction of boundary wall continues
सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र में सिविल टर्मिनल का निर्माण करने के लिए खरीदी गई भूमि की चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है, लेकिन रन-वे सहित अन्य निर्माण शुरू होने में अभी दो महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। क्योंकि उसके लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण के दिल्ली हेडक्वार्टर से अभी टेंडर प्रक्रिया होनी बाकी है।
विज्ञापन

सहारनपुर से हवाई यात्रा शुरू कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसी उद्देश्य से सरसावा क्षेत्र में 64.3808 एकड़ जमीन खरीदी गई। यह जमीन एयरपोर्ट प्राधिकरण देहरादून के नाम हस्तांतरित होने के बाद चहारदीवारी का निर्माण तेजी से चल रहा है। सिविल टर्मिनल के निर्माण के लिए फाइनल एस्टीमेट तैयार कराया जा चुका है, लेकिन कोरोना काल बीच में आने की वजह से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई। टेंडर प्रक्रिया एयरपोर्ट प्राधिकरण के दिल्ली हेडक्वार्टर द्वारा पूरी करानी है। इस प्रक्रिया में अभी दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

-- एयरपोर्ट बनने से सहारनपुर के विकास को लगेंगे पंख
सहारनपुर में एयरपोर्ट की मांग काफी समय से थी। इसके कई प्रमुख कारण हैं। एक तो यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाला वुडकार्विंग उद्योग है तो काफी लोगों को हवाई यात्रा के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। एयरपोर्ट बनने से वुडकार्विंग उद्योग को गति मिलेगी, क्योंकि विदेशी खरीदार हवाई यात्रा कर आसानी से सहारनपुर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा वेस्ट यूपी के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन
चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। रन-वे सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण के दिल्ली हेडक्वार्टर से टेंडर प्रक्रिया होनी बाकी है। -- जसबीर सिंह, उपमहाप्रबंधक (सिविल), एयरपोर्ट प्राधिकरण देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed