फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It rains in the middle of the night, humidity prevails during the day

आधी रात को हुई झमाझम बरसात

Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
It rains in the middle of the night, humidity prevails during the day
सहारनपुर। मानसून का सीजन चल रहा है, मगर बादल तरसा रहे हैं। शुक्रवार आधी रात को झमाझम बरसात हुई, जिससे मौसम का मिजाज नरम पड़ा। मगर शनिवार सुबह से शाम तक सूरज तपिश बिखेरता रहा, जिससे मौसम में उमस घुली रही।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे तेज हवा के साथ बरसात हुई, जो करीब सवा बजे तक चली। उससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह तक शहर के कुछ इलाकों में देर रात हुई बरसात के कारण हल्का जलभराव मिला, लेकिन तेज धूप निकलने पर फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण मौसम में उमस बन गई और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी ने बेहाल कर दिया। शहर के रेलवे रोड, जीपीओ रोड, कोर्ट रोड आदि स्थानों पर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए शिकंजी और नींबू पानी पीते नजर आए। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार शुक्रवार रात में 12 मिलीमीटर पानी बरसा। अगले एक दो दिन में और बरसात होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे खिले
गंगोह। शनिवार तड़के क्षेत्र में बारिश हुई। इससे धान लगा रहे किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से जहां खेत लबालब हो गए, वहीं नगर में निचले क्षेत्रों में पानी भरने से परेशानी हुई। पिछले कई दिन से जहां बिजली आपूर्ति परेशान कर रही थी, वहीं बारिश भी किसानों की परीक्षा ले रही थी। शुक्रवार देर रात से ही मौसम बिगड़ने लगा और बादल आसमान में छा गए थे। शुक्रवार की रात में करीब डेढ़ बजे बारिश आरंभ हो गई और जमकर पानी बरसा। सुबह तक हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे किसान खुश हो गए। नगर के निचले हिस्से में कई फुट पानी भर गया जो दिन निकलने के बाद तक जमा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खेतों में पानी भर जाने के बाद किसानों की धान रोपाई की चाल ने तेजी पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed