फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Islamic scholar Hazrat Ashik Elahi's death

इस्लामी विद्वान हजरत आशिक इलाही का इंतकाल

Sat, 30 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Islamic scholar Hazrat Ashik Elahi's death
हजरत आशिक इलाही फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। रीढ़ी मोहिद्दीनपुर स्थित विख्यात मदरसा जामिया इस्लामिया में शेखुल हदीस के पद पर आसीन मौलाना आशिक इलाही का शुक्रवार की रात 72 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से इस्लामिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ी निवासी हजरत मौलाना आशिक इलाही शेखुल हदीस पिछले काफी समय से मदरसे के छात्रों को शिक्षा दे रहे थे। शुक्रवार की रात में 11 बजकर 30 मिनट पर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। मदरसे की इंतजामिया कमेटी ने तुरंत उन्हें निजी चिकित्सक को बुलाकर उनका चैक अप कराया। इसके बाद चिकित्सक ने कमेटी को उन्हें तुरंत हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इंतजामिया कमेटी के लोग उन्हें रात में उसी समय सहारनपुर के लिए रवाना हो गए, लेकिन हजरत ने रास्ते में ही अंतिम सांस लेकर दुनिया से रुख्सत हो गए।
विज्ञापन

उनके इंतकाल की खबर से इस्लामी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शनों के लिए रीढ़ी मोहिद्दीनपुर में जन समूह उमड़ा रहा। कमेटी के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली। उनकी नमाजे जनाजा जौहर की नमाज के दोपहर दो बजे हजरत मौलाना उमर ने पढ़ाई। इसके बाद उनके जनाजे को रीढ़ी मोहिद्दीनपुर के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया। उनके जनाजे में मदरसे के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अख्तर, मौलाना मुफ्ती आमिर, मौलाना अब्दुल मालिक मुगीसी, मौलाना राशिद जमाल, काजी साजिद, हाफिज अशफाक, हाफिज साजिद, हाफिज, नसीम, मुफ्ती असजद, हाफिज अफजल आदि उलेमा आदि हजारों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed