फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investors' problems will be resolved quickly and with quality

सहारनपुर: निवेशकों की समस्याओं का होगा त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण

Sun, 12 Feb 2023 05:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:09 AM IST
विज्ञापन
Investors' problems will be resolved quickly and with quality
सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में निवेशको से वार्ता करते नगर विधायक राजीव गुंबर व डीएम
सहारनपुर। जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के दूसरे दिन निवेशकों के निवेश सारथी एवं निवेश मित्र संबंधी प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेशकों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि जनपद में जितने निवेश समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं उन्हें धरातल पर उतारा जाए। निवेशकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निवेशकों से एमओयू के संदर्भ में आने वाली समस्याओं से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने निवेशकों और बैंकों की बैठक कराने के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। सभी विभागों के अनापत्ति प्रमाणपत्र, लाइसेंस, मंजूरी एवं अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने कहा कि अभी तक 25017 आवेदन पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर आए हैं। इसमें से मात्र 105 ही लंबित हैं। इनमें अधिकतर मुख्यालय स्तर पर लंबित है। इस दौरान विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, निवेशक प्रमोद सडाना, रविन्द्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed