फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation will be done from bank account to gram panchayats

बैंक खाते से लेकर ग्राम पंचायतों तक होगी जांच

Sun, 13 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation will be done from bank account to gram panchayats
सहारनपुुर। ग्राम पंचायतों में कोरोना काल के दौरान कोविड और सफाई किट खरीद में धांधली के आरोप को लेकर गठित जांच कमेटी द्वारा बैंक खातों से लेकर ग्राम पंचायतों तक जांच की जाएगी। तीन दिन में जांच पूरी होनी है, लेकिन शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से जांच अवधि बढ़ेगी। कमेटी को अभी जिला पंचायत राज विभाग की तरफ से पूरे अभिलेख भी प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर ने इस मामले में धांधली का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था, जिसमें बताया कि 2800 रुपये की जगह सफाई किट 5200 और कोविड किट 4190 रुपये की खरीदकर जिला पंचायराज विभाग द्वारा गड़बड़झाला किया गया। इस मामले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक शरद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मनरेगा उपायुक्त अरुण कुमार उपाध्याय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर कमेटी गठित की। शुक्रवार को कमेटी ने जिला पंचायत राज विभाग से अभिलेख मांगे, लेकिन पूरी तरह दस्तावेज कमेटी को नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी होने और पूरे अभिलेख न मिलने की वजह टीम जांच करने ग्राम पंचायतों में नहीं जा सकी, जिस वजह से जांच में कमेटी को दिक्कत आई। कमेटी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अभी पूरे अभिलेख प्राप्त नहीं हुए हैं। अभिलेख प्राप्त होने पर फर्म के खाते की बैंक से स्टेटमेंट ली जाएगी और नानौता में फर्म कार्यालय के अलावा ग्राम पंचायतों में जाकर जांच होगी। सोमवार को जांच तेजी से आगे बढ़ेगी और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि कमेटी जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed