फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation team found 1394 cubic meters of illegal mining in Fatehpur Pelo

Saharanpur News: फतेहपुर पेलो में जांच टीम को मिला 1394 घनमीटर अवैध खनन

Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Investigation team found 1394 cubic meters of illegal mining in Fatehpur Pelo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। देहरादून निवासी नागरिक की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर जांच को आई खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम को फतेहपुर पेलो गांव में 1394 घन मीटर अवैध खनन हुआ मिला। इसके बाद खान निरीक्षक अभिलाष चौबे ने अज्ञात स्टोन क्रशर स्वामियों तथा अन्य लोगों के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि चार अप्रैल को देहरादून निवासी रविंद्र परमार ने बेहट तहसील के गांव फतेहपुर पेलो की नदी में अवैध खनन की शिकायत डीएम मनीष बंसल से की थी। इस पर डीएम ने खान निरीक्षक और एसडीएम बेहट को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए थे। सात अप्रैल को खान निरीक्षक, नायब तहसीलदार फैजाबाद राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। जहां टीम ने बताए गए स्थल की पैमाइश की।
विज्ञापन

खान निरीक्षक ने बताया कि उक्त स्थल से 1394 घन मीटर उप खनिज आरबीएम का अवैध खनन मौके पर हुआ मिला। उन्होंने बताया कि अवैध खनन किए जाने वाले स्थान के पास कई स्टोन क्रशर हैं ऐसे में यह स्पष्ट नहीं कि यह अवैध खनन किसके द्वारा किया या कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed