{"_id":"5fb6b62a8ebc3e9bb80ba7c3","slug":"investigation-should-be-conducted-for-harassment-of-female-policemen-saharanpur-news-mrt5117039103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मी के उत्पीड़न की कराई जाए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मी के उत्पीड़न की कराई जाए जांच
विज्ञापन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर और संदीप चौधरी के साथ प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल से मिला। उन्होंने शामली जिले के कैराना में तैनात उपनिरीक्षक एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी अंजू गुर्जर के उत्पीड़न की जांच और कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महिला उपनिरीक्षक अंजू ने थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब महिला पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो अन्य महिलाएं कैसे सुरक्षित रह पाएंगी। इसलिए प्रकरण की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई कराई जाए। डीआईजी ने उनसे कहा कि प्रकरण में शामली में विभागीय स्तर पर जांच चल रही है, इसमें उचित कार्रवाई होगी।
डीआईजी से मिलने वालों में संदीप चौधरी, सोनू, एडवोकेट धनवीर झरौली, सतवीर गुर्जर, अमित खारी, उज्ज्वल माजरा, विशाल गुर्जर, सौरव कादरगढ़, अनुज साल्हापुर, करण सिरसका, नितिन अहमदपुर, आदित्य, शिवम आदि शामिल रहे।