फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inverted Lanka everything continues, jump para puni Sindhu Mazhari

उलटि पलटि लंका सब जारी, कूदि परा पुनि सिंधु मझारी

Sun, 02 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inverted Lanka everything continues, jump para puni Sindhu Mazhari
रामपुर मनिहारान की रामलीला में सीता का हरण करता रावण - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ताकर दूत अनल जेहिं सिरिजा, जरा न सो तेहि कारन गिरिजा, उलटि पलटि लंका सब जारी, कूदि परा पुनि सिंधु मझारी। महानगर की रामलीलाओं में लंका दहन प्रसंग का मंचन किया गया। हनुमान ने पूरी लंका को तहस-नहस कर जला डाला।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में आयोजित लीला का उद्घाटन रामप्रसाद लखेड़ा और सरिता प्रधान ने किया। इसके पश्चात रावण के दरबार में हनुमान की पूछ में आग लगाने और पवनपुत्र द्वारा लंका जलाने का दृश्य दिखाया। इससे पूर्व ही अशोक वाटिका उजाड़ने का दृश्य देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। यहां अध्यक्ष जसवीर मोघा, अशोक छाबड़ा, बब्बर जंग गुरुंग, सुरेंद्र मोघा, बीबी राय, अऩिरुद्ध गुरंग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में लंका दहन लीला का मंचन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र कुमार, सरदार गुरदीप सिंह बावा, गुरमीत सिंह, विक्रांत सैनी, आशु शर्मा, गगन भाटिया, लवनीश पूरी, नवदीप आनंद, विपिन सलूजा, अभिषेक जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व मोहल्ला रामनगर पठानपुरा स्थित श्री दुर्गा संकीर्तन मंदिर से बैंडबाजों के साथ हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सरदार सर्वजीत सिंह धीर, सरदार पुनीत सिंह धीर, वरुण शर्मा, प्रभजीत सिंह, अजय स्नेही आदि मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन हुआ। चेयरमैन संजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा, पंकज बजाज, अमित यादव, हनी वर्मा, संजय फुटेला, मनोज चिटकारा, कुलवंत सिंह, यशपाल त्रेहान, साहिल ठाकुर, राजीव आनंद, मुकेश दत्ता, रोहित घई उपस्थित रहे।
बाली वध लीला का मंचन
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन में आयोजित लीला का उद्घाटन सतीश सिंघल व अर्चित सिंघल ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात प्रभु श्री रामचंद्र, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारी गई। इसके बाद बाली वध लीला दिखाई। प्रधान विनय जिंदल, मंत्री माई दयाल सिंह मित्तल, राजा जैन, मनुज तायल, आलोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमित सिंघल, सचिन गोयल, लक्ष्य कांबोज, राजा जैन, सागर गुप्ता, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में बाली वध प्रसंग का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजीव गुंबर रहे। यहां सुशील सडाना, देवेंद्र बंसल, अमरीश पुंडीर, प्रधान राजकुमार त्यागी, ठाकुर रामाशंकर सिंह, महामंत्री संदीप धीमान, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप कपिल एवं घनश्याम पंत मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान की रामलीला में शबरी के बेर खाते राम लक्ष्मण

रामपुर मनिहारान की रामलीला में शबरी के बेर खाते राम लक्ष्मण- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में शिवचौक की श्रीरामलीला में प्रभु श्रीराम लक्षमण को बेर खिलाती माता शबरी

गंगोह में शिवचौक की श्रीरामलीला में प्रभु श्रीराम लक्षमण को बेर खिलाती माता शबरी- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में हिंदू सभा सराय की रामलीला में माता सीता का हरण करता लंकापति रावण

गंगोह में हिंदू सभा सराय की रामलीला में माता सीता का हरण करता लंकापति रावण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed