फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Intercity Express will be available for Delhi after a long wait

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के लिए मिलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sat, 28 Nov 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express will be available for Delhi after a long wait
सहारनपुर। त्योहारों के बाद ही सही लेकिन लंबे इंतजार के बाद रेलवे की ओर से अंबाला से दिल्ली के बीच स्पेशल इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन एक दिसंबर से संचालित की जाएगी। इससे अंबाला से लेकर दिल्ली के बीच जाने वाले रेलयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, त्योहारों के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों को भी नवंबर की जगह दिसंबर माह तक बढ़ा दिया गया है। इससे इन ट्रेनों के लिए वेटिंग लाइन में आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से 04522 अंबाला दिल्ली स्पेशल ट्रेन अंबाला से चलकर सुबह सवा आठ बजे यहां पहुंचेगी। वहीं अंबाला की ओर जाते समय यह ट्रेन शाम 04.55 बजे सहारनपुर स्टेशन पर आएगी। कोरोना काल से पहले दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जाने के लिए यात्री सबसे अधिक इसी रेल सेवा का प्रयोग करते रहे हैं। इस ट्रेन में 13 कोच होंगे। हालांकि पहली ट्रेनों की तरह इसमें भी टिकट आरक्षित कराए जाएंगे। रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि इस ट्रेन से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। त्योहारों के बाद भी स्पेशल ट्रेनों में 100 से ऊपर की लंबी वेटिंग से परेशान चल रहे यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों को नवंबर की जगह दिसंबर माह तक के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इन प्रमुख ट्रेनों का हुआ है विस्तार
- 02232 चंडीगढ़ लखनऊ स्पेशल
- 02231 लखनऊ चंडीगढ़ स्पेशल
- 02238 वाराणसी जम्मूतवी स्पेशल
- 02237 जम्मूतवी वाराणसी स्पेशल
- 02903 पंजाब मेल स्पेशल
- 02904 पंजाब मेल स्पेशल
- 2357 अमृतसर कोलकाता स्पेशल
- 2358 कोलकाता अमृतसर स्पेशल
- 02407 जलपाईगुडी अमृतसर स्पेशल
- 02408 अमृतसर जलपाईगुडी स्पेशल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed