फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter-state vehicle theft gang busted, four arrested

Saharanpur News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Inter-state vehicle theft gang busted, four arrested
सहारनपुर। थाना सदर बाजार और मिशन शक्ति एंटी रोमियो की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो स्कूटी, बाइक और नंबर प्लेट बरामद हुई है। चोर जिले के अलावा अंबाला और शामली में भी चोरी की घटना कर चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सर्किट हाउस रोड पर छोटी लाइन के पास कुछ संदिग्ध बैठे हैं। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबंदी करते हुए पुलिस ने अजीत निवासी नंदवाटिका गलीरा रोड, मनोज, बाबर अली निवासी फतेहपुर जट और साहिल उर्फ सोनू निवासी एकता कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से साहिल उर्फ सोनू और बाबर अली के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाबर अली पर जालसाजी के मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ शामली और जिले में चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed