{"_id":"6324b3fac16273676425989e","slug":"inter-state-gang-member-arrested-in-saharanpur-fake-notes-of-two-thousand-were-made-from-stamp-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार: स्टाम्प पेपर से बनाते थे दो हजार के नकली नोट, तीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार: स्टाम्प पेपर से बनाते थे दो हजार के नकली नोट, तीन की तलाश जारी
Fri, 16 Sep 2022 11:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनरपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:05 PM IST
सार
एसएसपी ने बताया कि विकास के निशानदेही पर पुलिस ने नोट बनाने के उपकरण लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव, पेंसिल कटर, दस स्टाम्प दस रुपये वाले बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि ये लोग लैपटॉप के जरिए दो हजार रुपये का नोट बना कर प्रिंटर से उसका प्रिंट निकालते थे और स्टाम्प और दो सौ रुपये में मौजूद तार को नोट में लगाते थे।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गिरोह का सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुतुबशेर थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके निशानदेही पर जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद हुए है। जो स्टाम्प पेपर से दो हजार रुपये के जाली नोट बनाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी का एक साथी दो दिन पहले पकड़ा गया था। गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। यह गिरोह आसपास के राज्यों में भी नकली नोट चलाते थे।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसएसपी सिटी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी। बताया कि 14 सितंबर को मेला गुघाल में कुतुबशेर पुलिस ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी पोपीन को दो-दो हजार के चार नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के दौरान पता चला कि यह पूरा गैंगं है, जो लैपटॉप, प्रिंटर के जरिए दो हजार के नकली नोट बना कर उन्हे जनपद के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब आदि जगहों पर नकली नोट चलाते है। कुतुबशेर इंस्पेक्टर सुबे सिंह ने अपनी टीम के साथ इस गिरोह के एक और सदस्य विकास निवासी जाटोवाला मिर्जापुर को बृहस्पतिवार रात अंबाला रोड नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि विकास के निशानदेही पर पुलिस ने नोट बनाने के उपकरण लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव, पेंसिल कटर, दस स्टाम्प दस रुपये वाले बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि ये लोग लैपटॉप के जरिए दो हजार रुपये का नोट बना कर प्रिंटर से उसका प्रिंट निकालते थे और स्टाम्प और दो सौ रुपये में मौजूद तार को नोट में लगाते थे। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में पोपीन व विकास के अलावा पिंटू निवासी जाटोवाला, कबीरदास निवासी शाहजहांपुर सरसावा और पवन निवासी जाटोवाला भी शामिल है।इन तीनों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी विकास को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन