{"_id":"6a593847c411f260480f2572","slug":"instructions-issued-to-suspend-the-executive-officer-of-ambehta-peer-nagar-panchayat-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-179763-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंबेहटा पीर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंबेहटा पीर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश
Fri, 17 Jul 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास, राजस्व और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में डीएम ने अंबेहटा पीर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों, शून्य प्रतिशत संतुष्टि फीडबैक और शिकायतों के बार-बार दोहराए जाने पर नाराजगी जताई। अंबेहटा पीर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा शिकायतों का समाधान नहीं किए जाने पर उनके निलंबन की संस्तुति करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिए। फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी को समीक्षा करने, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की खराब रैंकिंग पर समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता को सही जानकारी नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडी आय और मंडी आवक की खराब रैंकिंग पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि सुधार नहीं होने पर वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जल जीवन मिशन की खराब प्रगति पर संबंधित अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल आदि रहे।