फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Institutions doing non-standard work should be put in the black list

काली सूची में डाली जाएंगी अधोमानक निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था

Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Institutions doing non-standard work should be put in the black list
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनावश्यक रूप से देरी करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अद्योमानक कार्य करने वाली संस्थाओं को काली सूची में डाला जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि घंटाघर से कोर्ट रोड एवं रेलवे रोड को तत्काल चलने लायक बनाया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में बन रहे स्मार्ट क्लास रूम की दीवारों पर सीलन पाए जाने और ड्राइंग की स्वीकृति के बिना ही कार्य कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी को चेतावनी दी जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूरा किया जाए। सड़क पर अनावश्यक सामग्री डालकर मार्ग को बाधित ना किया जाए। उन्होंने गांधी पार्क में स्मार्ट पार्क, एबीडी एरिया, डिकंपोस्ट पार्क, जनमंच स्थित हेल्थ एटीएम को भी देखा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शहर में बन रहे चतरा पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का आईआईटी रुड़की या आईआईटी कानपुर आदि थर्ड पार्टी से जांच करायी जाए। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed