फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instal the statue amid protests

विरोध के बीच प्रतिमा स्थापित

Mon, 07 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Mon, 07 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Instal the statue amid protests
बड़गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए चबूतरा बनाते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षत्रिय युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह सपा नेता कार्तिकेय राणा की अगुवाई में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के विरोध के बावजूद चबूतरे का निर्माण कराकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कर दी। इस दौरान सपा नेता की एसपी देहात से भी नोकझोंक हुई। देर शाम 100 से भी ज्यादा अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।       
विज्ञापन


 रविवार की सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों क्षत्रिय युवा कस्बा स्थित रामपुर तिराहे पर महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे और प्रतिमा का उच्चीकरण करने के लिए ईंट, सीमेंट, बजरी आदि एकत्र करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडब्लूडी की भूमि में बिना परमिशन के प्रतिमा का उच्चीकरण करने से मना किया। इसी बीच कार्तिकेय राणा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान युवाओं ने वहां खड़े एक पेड़ को काटते हुए चबूतरे का निर्माण कराकर उस पर प्रतिमा स्थापित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अपर जिला अधिकारी प्रशासन, एसपी देहात रफीक अहमद, एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश गुप्ता, नायब तहसीलदार चंद्रकांता और सीओ देवबंद बीपी सोलंकी भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। 


अफसरों ने काम रुकवाने का प्रयास किया तो कार्तिकेय राणा एसपी देहात से उलझ पड़े। एसडीएम ने कार्तिकेय के समक्ष बिना अनुमति पेड़ काटने का विरोध किया तो युवाओं ने एसडीएम के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर दो बजे के बाद प्रतिमा स्थापित कर दी गई। 

 प्रतिमा स्थल पर कार्तिकेय राणा के साथ ग्राम प्रधान मुश्कीपुर रामकिशन, ग्राम प्रधान बहेड़ा जगमाल उर्फ संजू , सुशील भटपुरा, विजयंत कातला, भूरा, जितेंद्र राणा, विशाल, अंकित मिर्जापुर, रिंकू, विनोद, आशू आदि मौजूद रहे।       


उधर, एसओ रामप्रकाश ने बताया कि सौ से भी ज्यादा अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रतिमा की स्थापना के दौरान मौके की विडियो देखकर आरोपियों को चिह्नित  किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed