फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   inspection in shops

खाद, दवा एवं बीज की दुकान पर छापा

Sun, 07 Jul 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
inspection in shops
खाद, दवा और बीज की दुकान पर छापा
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों पर मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर एसडीएम नकुड़ ने सरसावा में पेस्टीसाइड की एक दुकान पर छापेमारी की। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने दुकान से बीज और पेस्टीसाइड के सैंपल सील कर दुकानदार को नोटिस जारी किया।
शुक्रवार को शाम करीब आठ बजे एसडीएम नकुड़ पीएस राणा कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ थाना सरसावा पहुंचे। जहां से उन्होंने पुलिस बल को साथ लेकर झंडा चौक स्थित पेस्टीसाइड, बीज एवं खाद की दुकान किसान बीज भंडार पर छापा मारा। पेस्टीसाइड की दुकान पर छापेमारी की जानकारी मिलते ही पुराने चैक पोस्ट के समीप स्थित अन्य दुकानों के मालिक कार्रवाई के डर से अपने प्रतिष्ठानों का शटर डाल दिया। एसडीएम और कृषि विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे तक व्यापारी की दुकान और गोदाम में रखे कीटनाशक एवं बीजों का गहनता से निरीक्षण किया। डिप्टी डायरेक्टर पीपी राकेश बाबू ने दुकान से धान के बीज और कीटनाशक सल्फास सहित तीन सैंपल लेकर सील कर दिए। साथ ही प्रक्रिया के तहत व्यापारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एडीओ पीपी बाबूराम वर्मा ने बताया कि सैंपलों को लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपल गलत पाया जाता है तो व्यापारी के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। एसडीएम नकुड़ ने कहा कि दुकानदार अधिकृत विक्रेता हुए बिना और बिना लाइसेंस एवं बिना बिल के कीटनाशक बेच रहा है तो कीटनाशक के नकली होने की भी संभावना है। छापेमारी में एसडीएम के अलावा डिप्टी डायरेक्टर पीपी राकेश बाबू, एडीओ पीपी बाबूराम वर्मा, थानाध्यक्ष सरसावा प्रमोद कुमार, पीपीएस विपुल कुमार, राजस्व निरीक्षक राहुल सिंह, लेखपाल पाल सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान बीज भंडार पर भारी अनियमितता प्रतीत हो रही है। व्यापारी द्वारा दुकान पर जिन पेस्टीसाइड को बेचा जा रहा है, वह उस कंपनी का अधिकृत लाइसेंस और बिल नहीं दिखा पाया। दुकान में ऐसी अनेकों दवाएं और पेस्टीसाइड मिले हैं, जिन्हें बेचने के लिए व्यापारी अधिकृत ही नहीं है। एक्सपायर कीटनाशक दवाएं भी मिली हैं, जिन्हें दुकान पर नहीं रखा जाना चाहिए था। व्यापारी ने अनहोनी की दशा में जहरीले पेस्टीसाइड से बचाव और सुरक्षा के उपाय भी नहीं अपना रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed