फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Innocent children suffering from vomiting, diarrhea and viral fever

Saharanpur News: उल्टी-दस्त और वायरल बुखार की चपेट में मासूम

Mon, 18 May 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Innocent children suffering from vomiting, diarrhea and viral fever
- एसबीडी जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी पहुंची 100 के पार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मासूम डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। हाल यह है कि जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 100 के पार पहुंच गई।

लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के बीच जिले में मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनके अलावा इमरजेंसी में भी 24 घंटे में 150 मरीज पहुंच रहे है। हालत गंभीर होने पर वार्डों में भर्ती किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि बच्चों की ओपीडी रोजाना 130 से 140 के बीच चल रही। रविवार सुबह तक वार्ड में 28 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 14 बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होने पर छुट्टी कर दी थी। बाकी का इलाज चल रहा है। प्रतिदिन भर्ती का आंकड़ा 15 से 20 के बीच रहता है।
विज्ञापन


-- शरीर न होने दें पानी की कमी

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि गर्मी में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होने लगती है। शरीर जितना पानी बाहर निकालता है, उससे कम पानी अंदर जाता है तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी और पसीना जल्दी पानी की कमी का कारण बनते हैं। यही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए दिनभर में तीन से चार लीटर पानी पीएं। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे के बीच धूप में न निकलें। तरबूज, खीरा, संतरा, फल और हरी सब्जी खाएं। इसके अलावा नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed