फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Injured in road accident

सड़क दुर्घटना में घायल

Mon, 16 Nov 2020 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Injured in road accident
सड़क दुर्घटना में घायल
विज्ञापन

गंगोह। भैयादूज पर बहन के घर जा रहा भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।
मुजफ्फरनगर जिले के थाना चरथावल अंतर्गत गांव कानाहेड़ी निवासी गौरव (24) भैयादूज लेकर अपनी बहन की ससुराल थाना नकुड़ के गांव छाप्पर जा रहा था। जब वह गंगोह-नानौता मार्ग पर सांगाठेडा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया, जहां से रेफर किया गया है।
------------------------------------
घोड़े ने दो लोगों को काटा
गंगोह। घोड़े ने काटकर दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
नगर के अम्बेहटा मार्ग स्थित कालोनी निवासी पंकज (24) के पास घोड़ा है। उसकी देखरेख का काम जीतू (65) करता है। सोमवार सुबह जीतू जैसे ही घास डालने लगा घोड़े ने अंगूठा चबाकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर पंकज दौड़ा आया तो घोड़े ने बांह पर उसे भी काटकर घायल कर दिया। इसके बाद रस्सी तोड़ कर घोड़ा भाग गया। दोनो को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

------------------------------
बिजली गिरने से मकान में दरार
नागल। सोमवार सुबह तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से गांव जोला डिंडोली में मकान में दरार आ गई। वहीं, ग्रामीणों के पंप एवं मोटर फुंक गए। बिजली गिरने से महेंद्र सिंह, मेहर सिंह, पप्पू के सबमर्सिबल पंप के मोटर फुंक गए है। वहीं घास मशीन पर रखी मोटर भी जल कर खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed