फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Information provided on the events of the Prime Minister's birthday

प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Information provided on the events of the Prime Minister's birthday
दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर भाजपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को 70वें जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 वां जन्मदिन है। उनके जन्मोत्सव पर जिले के 70 दिव्यांगों को सहायता उपलब्ध कराएंगे। 70 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाना है और हर गांव में 70 पौधे लगवाने हैं। साथ ही 70 वृद्धों को चश्मा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 से 24 सितंबर तक चलेगा। कहा कि कार्यक्रमों के साथ साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। क्षेत्र में जाते समय मास्क का उपयोग जरूर करें एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। साथ ही एक मीटर की दूरी बनाए रखें। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं मेलाराम, पूर्व विधायक मामचंद लांबा, जिला महामंत्री पवन चौबे, विरेंद्र पुंडीर, राधेश्याम शर्मा, विजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, सुंदर राणा, सतपाल चौधरी, जितेंद्र जागलान, यशवंत राणा, जिला मंत्री विपिन भारती, अनुज राठी, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष विनोद चौधरी, प्रवीण सैनी, सुभाष चौधरी, ओमपाल सैनी, सोनू सैनी, वैभव अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed