सहारनपुर। अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाकर अस्पतालों और डाक्टर क्लीनिक को चेक किया। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों को आग से बचाव को जानकारी दी, जिन अस्पतालों में खामियां मिली हैं, उनको नोटिस जारी किए गए हैं।
शुक्रवार को सीएफओ तेजवीर सिंह ने टीम के साथ महानगर में अस्पतालों में चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत आनंद आर्थोपैडिक एंड ट्रामा सेंटर, साथी किडनी केयर एंड डायलिसिस सेंटर, नौसरान डायग्नोस्टिक, चन्द्रा स्किन एंड लेजर सेंटर, सहारनपुर सुपरस्पेशियालिटी क्लीनिक, स्वास्तिक हॉस्पिटल, अर्पित डियग्नोसिस, मंगलम मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर, सुगंधा नर्सिंग होम, उपकार क्लीनिक चेकिंग की गई। टीम ने आग से बचाव के जानकारी देते हुए अग्निशमन यंत्र चलाने के तरीके भी बताए। इसी तरह देवबंद में रैनी इंटरप्राइजेज, केएल जनता इंटर कॉलेज, सनावर अस्पताल, फसीहा चाइल्ड केयर सेंटर, रायल पैलेस को चेक किया गया। सीएफओ ने बताया कि ज्यादातर जगहों पर स्थिति ठीक मिली है। कुछ जगहों पर अग्निशमन यंत्रों में खामियां मिली हैं। ऐसे अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

एक बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्र का निरीक्षण करते फायर अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR