फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Information about smart city plan given to students

विद्यार्थियों को दी स्मार्ट सिटी योजना की जानकारी

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Information about smart city plan given to students
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना की सातवीं वर्षगांठ पर शनिवार को स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने विभिन्न विषयों एवं कॉलेजों से जुड़े विद्यार्थियों को स्मार्ट सिटी योजना से संबंधित परियोजनाओं की जानकारी दी। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ एवं नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर, पर्यावरण, एग्रीकल्चर तथा भारतीय संविधान और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछते हुए इनका ज्ञान अर्जित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि स्मार्ट सिटी एक ऐसा शहर होता है, जो सतत आर्थिक विकास व उच्च जीवन स्तर सुनिश्चित करता है। अर्थव्यवस्था, परिवहन, पर्यावरण, जीवन स्तर और सरकारी सेवाओं की सर्वोच्च श्रेष्ठता पर फोकस करते हुए लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपने नागरिकों को स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य करता है। कार्यदाई संस्था एनआईसी के आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से संबद्ध प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक जोशी ने विद्यार्थियों को आईसीसीसी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख स्थलों पर सर्विलांस कैमरों के माध्यम से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सेफ सिटी की दिशा में भी एक बड़ा काम किया जा रहा है। अनेक जंक्शनों/प्रमुख चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से दिशा निर्देश देने की व्यवस्था भी है और किसी भी आपात काल में इन जंक्शनों पर लगे पैनिक बटन को दबाकर हेल्प भी ली जा सकती है। ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को काउंसलर पारुल त्यागी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में ई-बुक्स का महत्व समझाया और स्किल डपलपमेंट संबंधी टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed