फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inflation increased uneasiness among wood handicraft entrepreneurs

महंगाई ने बढाई काष्ठ हस्तशिल्प उद्यमियों में बेचैनी

Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Inflation increased uneasiness among wood handicraft entrepreneurs
काष्ठ हस्त शिल्प तैयार बेड एक हिस्सा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद काष्ठ हस्तशिल्प में इस्तेमाल होने वाला सामान महंगा हो गया है। कच्चे माल के भाव में इजाफा होने का असर इसकी उत्पादन लागत पर पड़ने लगा है। कच्चा माल महंगा होने से काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की लागत में करीब 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके अलावा समुद्री किराया बढ़ने से अमेरिका और यूरोप तक माल की पहुंच भी महंगी हो गई है। इसका असर भी इस उद्योग पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प में वुड कार्विंग उत्पादों की धूूम देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में है। इसके चलते यहां से प्रतिवर्ष करीब एक हजार करोड़ रुपये का निर्यात भी वुड कार्विंग उत्पादों का होता है। यहां पर काष्ठ हस्तशिल्प बनाने की 550 से अधिक इकाईयां हैं। इस उद्योग से करीब डेढ़ लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हैं। काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का वार्षिक कारोबार करीब 1400 से 1500 करोड़ रुपये से भी अधिक का है। जबकि निर्यात 900 से 1000 करोड़ रुपये का होता है।
विज्ञापन

कच्चा माल महंगा होने से बढ़ी लागत
कच्चे माल का भाव बढ़ने से उद्यमियों में बेचैनी बढ़ गई है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष और निर्यातक रविन्द्र मिगलानी ने बताया कि काष्ठ हस्तशिल्प को चिपकाने के काम आने वाले रसायन के रेट में 33 प्रतिशत, पैकिंग पेपर में 60 प्रतिशत, टेप के भाव में 44 फीसदी, एमडीएफ के भाव में 26 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा स्टील एवं प्लास्टिक सहित अन्य कई के रेट भी बढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया भर में पसंद किया जाता है काष्ठ हस्तशिल्प
जिले से वुड कार्विंग का निर्यात विश्व के कई देशों में होता है। इनमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, रूस और यूक्रेन आदि शामिल हैं।
25 फीसदी से अधिक बढी उत्पादन लागत
काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार करने में काम आने वाले कच्चे माल के भाव में बढ़ोत्तरी होने से इसकी उत्पादन में 25 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो गया है। इसका असर काष्ठ हस्तशिल्प उद्योग पर पड़ रहा है। सरकार को कच्चे माल के बढते रेट पर अंकुश लगाना चाहिए। - रविन्द्र मिगलानी, निर्यातक।
बढ़ गया समुद्री किराया
युक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से कंपनियों ने समुद्री किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। परिवहन का रेट बढ़ने से अमेरिका और यूरोप के कई देशों तक माल पहुंचना भी महंगा हो गया है। कई शिपिंग कंपनियों ने किराए में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसका असर इस उद्योग पर पड़ रहा है। - सोम गोयल, निर्यातक।

असमंजस में उद्यमी
युक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने से उद्यमी असमंजस में है। कच्चे माल की महंगाई ने भी टेंशन पैदा कर दी है। युद्घ ने उद्यमियों के असमंजस को बढा दिया है। इस समय उद्यमी तय नहीं कर पा रहे हैं कि नया माल बनाएं या नहीं। क्योंकि काष्ठ हस्तशिल्प आवश्यक वस्तुओं में नहीं आता। बाजार में इसकी मांग तक होती है जब सुख शांति हो। - असद खान, निर्यातक।

काष्ठ हस्त शिल्प

काष्ठ हस्त शिल्प- फोटो : SAHARANPUR

वुडकार्विंग निर्यातक रविंद्र मिगलानी

वुडकार्विंग निर्यातक रविंद्र मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

वुडकार्विंग निर्यातक असद खान

वुडकार्विंग निर्यातक असद खान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed