फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inflation hits homes, bricks become costlier by Rs 200 per thousand

Saharanpur News: आशियाने पर महंगाई की मार, ईंट हुई 200 रुपये महंगी प्रति हजार

Sat, 31 May 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 31 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits homes, bricks become costlier by Rs 200 per thousand
सहारनपुर। बेमौसम बरसात का ईंट भट्ठों पर विपरीत असर पड़ा है। इसके चलते ईंटों के भाव में 200 रुपये प्रति हजार की बढ़ोतरी हो गई है। पहले जहां ईंट का रेट करीब 5000 रुपये प्रति हजार चल रहा था। अब वह बढ़कर 5200 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बेमौसम बरसात से भट्ठों में रखी कच्ची ईंट खराब हो गई। कई भट्ठों पर तो कच्ची ईंटों का यह नुकसान 90 प्रतिशत तक रहा। कच्ची ईंटों में हुए नुकसान के चलते अब भट्ठों में फुंकाई कार्य भी प्रभावित हुआ है। सहारनपुर ईंट एवं टाइल्स निर्माता समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने बताया कि बेमौसम बरसात से ईंट भट्ठों को काफी नुकसान हुआ है। उनके भट्ठों पर छह लाख कच्ची ईंटों में से मात्र 20 हजार ही सही सलामत बची हैं, शेष ईंट बारिश से खराब हो गईं।
विज्ञापन

इसके चलते ईंट भट्ठों पर फुंकाई कार्य एक सप्ताह में बंद होने की संभावना है, जबकि सामान्य दिनों में यह कार्य 20 जुलाई तक चलता था। इससे भट्ठों पर ईंट का औसत रेट 5000 रुपये से बढ़कर 5200 रुपये प्रति हजार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोले, ईंट भट्ठा संचालक
भट्ठों फतेहपुर और चंदपुर कायस्थ वाले ईंट भट्ठों पर काफी कच्ची ईंटें गल गई हैं। दोनों भट्ठों पर करीब पांच-पांच लाख ईंटाें का नुकसान हुआ है। ईंटों के भाव में मात्र 200 रुपये प्रति हजार का इजाफा हुआ है। --- एसपी सिंह, संचालक


---------
बरसात से हमारे भट्ठे पर सवा लाख से अधिक कच्ची ईंट खराब हो गई। प्लांट में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। ईंटों के भाव में हाल ही में हाल 200 रुपये प्रति हजार की वृद्धि हुई। - राकेश जैन, संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed