फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inflation curbed, facilities provided to traders

मंहगाई पर लगे अंकुश, व्यापारियों को मिले सुविधाएं -

Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inflation curbed, facilities provided to traders
- प्रदेश सरकार के बजट से व्यापारियों को काफी उम्मीदें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के बजट से जिले के व्यापारियों काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी चाहते हैं कि सबसे पहले महंगाई पर अंकुश लगे। इसके साथ ही व्यापारियों को अनेक सुविधाएं दी जाएं। जीएसटी की दरें कम करने के साथ अन्य टैक्स पर भी छूट दी जाए।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर मंत्री रवि जुनेजा का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अभी भी ज्यादा है, साथ ही रोजाना इस्तेमाल होने वाले चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई की वजह से लोग और व्यापारी परेशान हैं। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। इसके साथ ही जूता कारोबार पर बढ़ाई गई जीएसटी की दर समेत अन्य टैक्स भी कम किए जाए।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई का कहना है कि कोरोना की मार से व्यापारी पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं। सरकार को जीएसटी की दरों को कम करना चाहिए। इसके साथ ही मंडी शुल्क भी खत्म किया जाए और चुनाव से पूर्व बिजली के बिल में छूट देने की घोषणा को पूरा किया जाए। लेबर कार्यालय से प्रत्येक व्यापारी का प्रमाणपत्र बनने की सुविधा को शुरू कराया जाए। श्रीराम चौक व्यापार मंडल से हरजीत नरूला का कहना है कि व्यापारियों को बजट में राहत दी जाए। सहारनपुर की सबसे प्रमुख समस्या बस अड्डे की है। यहां पर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनवाया चाहिए। बिजली बिल की दरें भी कम होनी चाहिए। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ का कहना है कि औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही महंगाई पर अंकुश लगे। कोरोना काल ने व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमजोर किया है। इसलिए व्यापारियों टैक्स में छूट दी चाहिए और व्यापारियों के लिए की गई घोषणाओं को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed