{"_id":"62cdc37439224f013c6f1622","slug":"ineligible-farmers-taking-samman-nidhi-returned-rs-41-lakh-saharanpur-news-mrt5966379119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि ले रहे अपात्र किसानों ने वापस किए 41 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि ले रहे अपात्र किसानों ने वापस किए 41 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद के 498 अपात्र किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त 41,14,000 रुपये की धनराशि वापस की है। इस योजना का लाभ लेने वाले जनपद के 20989 किसान अपात्र पाए गए हैं। कृषि विभाग अन्य अपात्र किसानों से भी सम्मान निधि की धनराशि जल्द जमा कराने की कवायद में जुटा है।
किसानों की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष छह हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजती है। इस धनराशि को वर्ष में दो-दो हजार रुपये की किश्त के तौर पर एक वर्ष में तीन बार देती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जनपद के 385646 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 20989 किसानों ने अपात्र होने के बावजूद सम्मान निधि योजना का लाभ लिया। इनमें आयकर दाता, मृतक, गलत आधार कार्ड वाले, अन्य कारणों से अपात्र और गलत खाते में भुगतान प्राप्त करने वाले शामिल हैं। कृषि विभाग ने अपात्र किसानों को नोटिस भेजकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से प्राप्त धनराशि को जमा कराने के लिए कहा है। इनमें 498 अपात्र किसानों ने 41,14,000 रुपये वापस किए हैं। अभी 20491 अपात्र किसानों पर धनराशि अवशेष हैं।
कृषि विभाग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों से वसूली करने में जुटा है। इसमें काफी अपात्र किसानों ने स्वयं आकर अब तक प्राप्त सम्मान निधि की धनराशि को जमा कराया है। अब तक इसमें 41,14,000 रुपये की धनराशि वापस हो चुकी है। सम्मान निधि लेने वाले अपात्र किसान जल्द ही प्राप्त धनराशि को जमा कराएं। ऐसा नहीं करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई होगी। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
जनपद में इन अपात्र किसानों से होनी है वसूली
आयकर दाता 4584
मृतक 905
गलत खाते में भुगतान 8934
अन्य कारणों से अपात्र 3508
गलत आधार कार्ड वाले 3058
नोट: कृषि विभाग के 11 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार।