फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indian Farmers' Organization staged a sit-in on the sugar mill

भारतीय किसान संगठन ने दिया चीनी मिल पर धना

Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indian Farmers' Organization staged a sit-in on the sugar mill
नानौता (सहारनपुर)। भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल पर चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान किसानों के गन्ने का भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की गई। किसानों का कहना था कि मिल के पदाधिकारियों का किसानों प्रति रवैया ठीक नहीं है। इसमें सुधार किया जाए। जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा कि यदि मिल की तरफ से किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। देर शाम धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम रामपुर मनिहारान संजीव कुमार, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, प्रबंधक ललित कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ओमप्रकाश ने चार दिन में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया।इस दौरान विनोद राणा, दीपक कुमार, बलराज सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश त्यागी, सुधीर त्यागी, गौरव कुमार, पदम सिंह, विजय पाल राणा, बबली शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed