फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India will reach Saharanpur on 16th

Saharanpur News: 16 को सहारनपुर पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

Mon, 12 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
India will reach Saharanpur on 16th
सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 16 दिसंबर को सहारनपुर पहुंचेगी। जिले में यात्रा 25 किलोमीटर भ्रमण करेगी। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर की सुबह भारत जोड़ो यात्रा मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। यहां से यात्रा खलासी लाइन, अंबाला रोड, घंटाघर देहरादून रोड, विश्वकर्मा चौक, पेपर मिल रोड होते हुए दोपहर तक शेखपुरा कदीम पहुंचेगी। शेखपुरा कदीम में कुछ देर यात्रा रुकेगी और फिर यहां से आगे के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है। यात्रा के दौरान मार्ग में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम ने कहा कि आज देश में जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। सांसदों व विधायकों को संसद व विधानसभाओं में बोलने से रोका जाता है। भाजपा सरकारें संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए जनता के नुमाइंदों की आवाज को दबाकर देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, एआईसीसी अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, उमा भूषण, मनीष त्यागी, नितिन शर्मा, पराग पंवार, इसरार मलिक, अमरदीप जैन, डॉ. देवेंद्र कौशिक, अशोक शर्मा, वीरसेन उपाध्याय, जादोराम गुप्ता, नसीब खान, गुलशेर आलम, सलमान अलवी, जहांगीर, यूनुस सिद्दीकी, अजय कुमार, अब्दुल कादिर त्यागी, अजय त्यागी, सोमपाल कश्यप, सचिन कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed