फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India will fulfill the dream of ending terrorism: Yogi Adityanath

आतंकवाद के खात्मे के सपने को साकार करेगा भारत : योगी आदित्यनाथ

Sun, 07 Apr 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
India will fulfill the dream of ending terrorism: Yogi Adityanath
प्रधानमंत्री की जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार हो या फिर आतंकवाद अन्य दल इन मुद्दाें को छूने से डरते थे। आतंकवाद दुनिया के लिए चुनौती है। आतंकवाद से दुनिया को मुक्ति मिलनी चाहिए। भाजपा इन के ही खात्मे के लिए मिशन में जुटी हुई है। आपके माध्यम से वह साकार होगा। आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे के सपने को साकार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को सहारनपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है। हमारे लिए संगठन ही सेवा है। पीएम मोदी ने कोराेना जैसी महामारी के दौरान कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की सेवा की थी। यही कारण है कि एक-एक कार्यकर्ता विकास का प्रतीक बनकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश की एक नंबर लोकसभा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने बदलते भारत को देखा है। विकास का मॉडल क्या होना चाहिए, अब भारत दुनिया को यह दे रहा है।
विज्ञापन

आज भारत अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दुनियाभर में जाना जा रहा है। चाहे नौजवानों को रोजगार देने की बात हो या फिर देश की आस्था के सम्मान की कोई दिक्कत नहीं है, कोई बैरियर नहीं है, जो बैरियर थे, वे धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के एक समाचार पत्र में रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जो हम सबका ध्यान आकर्षित करती है। उसमें स्वीकार किया कि कैसे भारत ने पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे थे, कैसे आतंकियों को पस्त किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के इस सपने को भी साकार करेगा, इसके लिए किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार लोग जातिवाद के लिए नहीं देश के विकास के लिए वोट जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed