फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Independence Day will be celebrated with grandeur: DM

भव्यता से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस : डीएम

Fri, 06 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Independence Day will be celebrated with grandeur: DM
कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को पूरी भव्यता के साथ कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि 14 व 15 अगस्त को अपने-अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करें। सभी सरकारी भवनों पर भी रोशनी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2021) राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए गण्यमान्य व्यक्तियों एवं पुलिस तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई व प्रतिमाओं को सैनिटाइज कराएं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रात: 08 बजे एवं शिक्षण संस्थाओं पर प्रात: 09 बजे किया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का कार्यक्रम प्रात: साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे के बीच होगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के लिए अलग-अलग अधिकारी नामित किए गए हैं। शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। शहर में कई स्थानों पर संस्थाओं से जुड़े लोगों द्वारा फलों का वितरण किया गया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एसपी यातायात प्रेमचंद, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट प्रणेता ऐश्वर्या सहित वरिष्ठ अधिकारीगण तथा ब्रित चावला, मौलवी फरीद, राजेश जैन आदि गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed