फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indefinite strike of Bhakiyu Tikait started at the power station

Saharanpur News: बिजलीघर पर भाकियू (टिकैत) का अनिश्चित कालीन धरना शुरू

Mon, 19 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of Bhakiyu Tikait started at the power station
गंगोह बिजलीघर पर धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते तहसील अध्यक्ष बृजपाल सिंह - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से गुस्साएं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। वक्ताओं ने अधिकारियों पर किसानों और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रवैये में सुधार ना होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनौती मार्ग स्थित बिजलीघर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन ने कहा कि भाजपा ने फ्री बिजली देने का वादा किया था लेकिन सरकार ने वादाखिलाफी कर बिजली विभाग के अधिकारियों को जनता को परेशान करने की खुली छूट दे रखी है। एक तरफ मुख्यमंत्री बयान देते है कि किसी का कनेक्शन ना काटा जाए और किसी के खिलाफ एफआईआर ना की जाए, इसके विपरीत विद्युत अधिकारी कस्बे में सुबह के वक्त ताबड़तोड़ छापे मार रहे हैं। कहा कि भाकियू इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कस्बे एवं देहात के पुराने लाइनमैनों को गंगोह से हटाकर कहीं ओर भेजने की मांग की। नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने एसडीओ के व्यवहार पर रोष जताया। चौ. देशपाल ने कहा कि जब तक विद्युत विभाग उत्पीड़न बंद नही करता जब तक भाकियू कार्यकर्ता बिजलीघर पर ही डटे रहेंगे। लोकदल के हाजी सलीम कुरैशी ने भी धरने का समर्थन किया। अध्यक्षता चौधरी सालिम और संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। नितिन शर्मा, मुनव्वर, आसिफ, मंगता, साहदीन, सलीम, सुलेमान, छोटा, फुरकान, मतलूब, प्रमोद, इनाम, शरीफ, जनाब अली, फारूख, नौशाद, जमशेद, जहांगीर, कयूम, विक्रम, सादा, आबिद, इशरार, तैयब, असलम, मुंशाद, इमरान, बाबर, मोबीन, नफीस, बिट्टू, शहजाद राव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed