{"_id":"63b3182e41480d20b07a8287","slug":"indefinite-strike-begins-at-bajaj-sugar-mill-for-payment-of-dues-saharanpur-news-mrt6202860126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बकाया भुगतान को लेकर बजाज शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बकाया भुगतान को लेकर बजाज शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु
विज्ञापन
बजाज शुगर पर धरने को संबोधित करते चौ सुखबीर सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया भुगतान को लेकर बजाज शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
नागल (सहारनपुर)। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गांगनौली गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक चीनी मिल की तरफ बकाया करीब 200 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा।
सोमवार सुबह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसान नारेबाजी करते हुए गांगनौली स्थित शुगर मिल पहुंचे। जहां वे मिल गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि शुगर मिल बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर रहा है। किसान के गन्ने का भाव घोषित नहीं किया जा रहा है। सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। सबका साथ सबका विकास के नारे को मूर्त रूप नहीं दिया जा रहा है। किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। कहा कि प्रशासन भी चीनी मिल से बकाया दिला पाने में विफल साबित हो रहा है।
चौ. कंवरपाल सिंह और लोकेश राणा ने कहा कि सरकारी तंत्र कर्ज उगाही के नाम पर किसान का शोषण कर रहा है। जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने के कारण किसान अपने बच्चों की स्कूल की फीस तक नहीं जमा कर पा रहे हैं। किसान हितों के लिए उनका संगठन हर स्तर पर आंदोलन करने को तैयार रहेगा। धरने में मुख्य रूप से जितेंद्र चौधरी, तेल्लू राम सैनी, नवीन त्यागी, चौधरी नवाब सिंह, निशू, सागर सैनी, बृजेश कुमार, सुधीर सैनी, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।