फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increased problem of blood pressure patients in winter

Saharanpur News: सर्दियों में बढ़ी ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कत

Wed, 23 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Increased problem of blood pressure patients in winter
जिला अस्पताल के ओपीडी में उपचार के लिये पहुंचे मरीज - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्दियां आते ही ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज ब्लड प्रेशर के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर के मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है।
सर्दी बढ़ने के साथ ही जनपद में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में ब्लड प्रेशर मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बीपी के गंभीर मरीजों को भर्ती करवाए जा रहे हैं। यही हाल निजी अस्पतालों का है। यहां पर भी सर्दी बढ़ने के साथ ही बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को सर्दी से बचाव करना चाहिए। लापरवाही में उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है। इस मौसम में ऐसे मरीज को अपना विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
--फिजिशियन की ओपीडी 500 के पार
एसबीडी जिला अस्पताल में दो फिजिशियन चिकित्सक हैं। दोनों चिकित्सकों के पास रोजाना 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, जुकाम, खांसी, सिरदर्द, ब्लड प्रेशर सहित आदि बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के शामिल हैं।
---------
--ये हैं लक्षण
-पसीना आना
-सिरदर्द
-घुटन होना
-पाचन तंत्र गड़बड़ रहना
-------
--ये करें बचाव
-नमक का सेवन कम करें
-ध्यान लगाएं
-प्रतिदिन व्यायाम करें
-घी-तेल का इस्तेमाल कम करें
-हेल्दी डाइट लें
-कुछ देर के लिए धूप में बैठे
-नारियल पानी का सेवन करें

जिला अस्पताल के ओपीडी में उपचार के लिये लाइन में लगे मरीज

जिला अस्पताल के ओपीडी में उपचार के लिये लाइन में लगे मरीज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed