{"_id":"5fee14648ebc3e3e811d2375","slug":"increase-public-participation-in-smart-city-plans-mandalayukta-saharanpur-news-mrt5183040191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की योजनाओं में जनसहभागिता बढ़ाएं:मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की योजनाओं में जनसहभागिता बढ़ाएं:मंडलायुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त और स्मार्ट सिटी के चेयरमैन एवी राजमौलि ने स्मार्ट सिटी की योजनाओं में जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया है। स्मार्ट सिटी का उद्देश्य एक ऐसे शहर से है जिसमें रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और प्रदूषण मुक्त वातावरण मिले। उन्होंने योजनाओं के लिए सोशल ऑडिट पर भी जोर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम सर्किट हाउस में मेयर संजीव वालिया की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने एडवाइजरी फोरम से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, कूड़ा प्रबंधन, ड्रेनेज, यातायात, सुरक्षा, पेयजल एवं विद्यार्थियों को वाई-फाई आदि की सुविधाएं देने के लिए जिन क्षेत्रों के योजनाएं बनाई जा रही हैं उन क्षेत्रों के लोगों से वार्ता कर उनकी जरूरत की आवश्यकताओं को समझा जाए। सहारनपुर पुराना शहर है, नए शहर की अपेक्षा पुराने शहर में व्यवस्थाएं सुधारने में कठिनाईयां आती हैं।
मेयर संजीव वालिया ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि जिस पारदर्शिता और जन सहभागिता की उन्होंने बात कही है, सहारनपुर स्मार्ट सिटी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंडलायुक्त को बताया कि सहारनपुर का स्मार्ट सिटी में चौथे चरण में चयन हुआ है। पूरे देश में सहारनपुर की रैंकिंग वर्तमान में 62वीं है। उम्मीद है कि जनवरी अंत तक 50वें स्थान पर सहारनपुर आ जाएगा। इससे पूर्व सांसद फजलुर्रहमान के प्रतिनिधि आकिल फारुख एडवोेकेट ने 62 फुटा रोड को मेला गुघाल रोड से जोड़ने का सुझाव दिया। विधायक संजय गर्ग के प्रतिनिधि विपिन जैन ने सुझाव दिया कि इस मीटिंग में शिक्षा के संबंध में जानकारी के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति जरूर होनी चाहिए। नीना जैन, अल्पना तलवार, पार्षद आशुतोष सहगल, मंसूर बदर, पुनीत चौहान, मुकेश गक्खड़ आदि ने शहर में डाली जा रही सीवर लाईन को लेकर जलनिगम को घेरा।