फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increase in minimum temperature increased the problem of humidity

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान में वृद्धि से उमस ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Increase in minimum temperature increased the problem of humidity
सहारनपुर में गर्मी व तेज धूंप के चलते नेहरू मार्केट में पसरा सन्नाटा
-न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.7 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भीषण गर्मी में लोग उमस से परेशान हैं। अधिकतम तापमान में गिरावट और बादल छाए रहने के बावजूद लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। इसकी प्रमुख वजह न्यूनतम तापमान में वृद्धि होना है, जो बढ़कर 26.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उमस के आलम में विद्युत बदहाली के चलते लोग रात जागकर गुजार रहे हैं।
जनपद में शुक्रवार की शाम से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दिला पा रहे हैं। शुक्रवार की पूरी रात लोग गर्मी से परेशान रहे। शनिवार की सुबह धूप थी, लेकिन दोपहर में बादल निकल आए। शाम तक आसमान बादलों से घिरा रहा। अधिकतम तापमान भी शुक्रवार को 38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 36.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, लेकिन लोग फिर भी गर्मी से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान जो शुक्रवार को 24.2 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 26.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आलम यह है कि लोग रात में भी पसीना पोंछते नजर आए। अगले 24 घंटे में मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। सोमवार या मंगलवार तक बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

ट्रिपिंग की समस्या नहीं हो रही कम
जनपद में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। बिजली के बार-बार जाने के कारण लोगों के इनवर्टर तक ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। अनेक क्षेत्रों में बिजली आती कम समय के लिए है और जाती अधिक समय के लिए। इससे भी लोग परेशान हैं। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिसके चलते पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। फ्रिज भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की तुलना में अधिक समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत भी बिगाड़ रही गर्मी
गर्मी के कारण लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। इन दिनों अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार, नजला, खुजली, हीट स्ट्रॉक, ब्लड प्रेशर के मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी के साथ ही वार्ड भी फुल हैं। गर्मी के कारण तनाव, नींद पूरी नहीं होने के कारण माइग्रेन की समस्या भी बढ़ रही है। डॉक्टरों की सलाह है कि बिना वजह घर से बाहर ना निकलें। खूब पानी पीयें। तला हुआ और गर्म चीजों के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed