{"_id":"6aa307634f2ee06b73052bab","slug":"hearing-on-the-mosque-case-in-the-high-court-today-case-listed-at-serial-number-35-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-183499-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उच्च न्यायालय में मस्जिद मामले की सुनवाई आज, 35वें नंबर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उच्च न्यायालय में मस्जिद मामले की सुनवाई आज, 35वें नंबर पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में शुक्रवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में सुनवाई होगी। रिट कॉज लिस्ट में लगी है। मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर-9 में निर्धारित है। अब सभी की निगाहें पहले दिन होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।
दरअसल, शनिवार पांच सितंबर को कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद पर दिए बेदखली के आदेश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त करा दिया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मस्जिद प्रबंधन कमेटी से लेकर विपक्षी नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
इसके साथ ही जमीयत-ए-उलमा-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने भी अधिवक्ताओं से लेकर मस्जिद प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से बात की थी। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों से भी मामले को लेकर गहन मंथन किया गया। इसके बाद मंगलवार को आठ सितंबर को मुतव्वली की ओर से हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई।
विज्ञापन
इसके बाद रिट पर सुनवाई के लिए 11 सितंबर शुक्रवार की तिथि निर्धारित हुई है। हाईकोर्ट द्वारा जारी हुई कॉज लिस्ट में रिट सूचीबद्ध है। इसके अनुसार मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की कोर्ट नंबर-9 में होगी। मामला 35वें नंबर पर हैं। माना जा रहा है कि मामले पर सुनवाई लंच के बाद हो सकती है।
बता दें, कि सिटी मस्जिट्रेट की अदालत ने सुनवाई के बाद अपने निर्णय में कलक्ट्रेट परिसर में 315 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनी मस्जिद को अवैध करार देते हुए बेदखली के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला जज की अदालत ने भी मस्जिद प्रबंधन की अपील खारिज कर दी थी।