{"_id":"63b9b2ceede25f2ded059c24","slug":"income-tax-team-returned-after-four-days-from-bsp-mp-s-place-saharanpur-news-mrt620847314","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बसपा सांसद के यहां से चार दिन बाद आयकर टीम लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बसपा सांसद के यहां से चार दिन बाद आयकर टीम लौटीं
सहारनपुर में लिंक रोड स्थित बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर आयकर विभाग के छापा खत्म होने क
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई लगातार 84 घंटे तक चली। आयकर टीम चार दिन बाद अपनी कार्रवाई पूरी कर शुक्रवार देर रात लौट गई। बताया गया है टीम ने सांसद के मीट के कारोबार संबंधित दस्तावेज और जेवरात समेत कीमती सामानों का मूल्यांकन किया। टीम अपने साथ जरूरी दस्तावेज जुटा कर ले गई है।
विज्ञापन
देहरादून, दिल्ली, गाजियाबाद के आई आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार सुबह 11 बजे सहारनपुर पहुंच कर बसपा सांसद फजलुर्रहमान के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। सुरक्षा के लिए टीम अपने साथ देहरादून से आईटीबीपी के जवानों को लेकर आई थी। छापे की यह कार्रवाई लगातार चार दिनों तक चली। बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास और हरोड़ा स्थित मीट फैक्टरी पर टीमें लगातार 84 घंटे तक सर्वे और जांच पड़ताल में जुटी रहीं। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पांचों स्थानों से टीमें अपनी कार्रवाई कर लौट गईं। इन चार दिनों तक आयकर विभाग की टीम घरों, दफ्तर और फैक्टरी में मौजूद रही। सांसद समेत उनके परिजनों, कर्मचारियों और फैक्टरी के अधिकारियों से लेकर स्टॉफ तक को बाहर नहीं जाने दिया गया। आयकर टीम ने सांसद की पंजाब के डेराबसी स्थित मीट फैक्टरी में भी जांच पड़ताल की है। चार दिनों तक टीम ने सांसद के मीट कारोबार के संबंध में तमाम दस्तावेज जुटाए, साथ ही फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि भी टीम अपने साथ ले गई है। उधर, टीम के लौटने के बाद भी सांसद के मकान और दफ्तर पर सन्नाटा पसरा है। शनिवार को भी सांसद और उनके परिजन घरों से बाहर नहीं आए, जबकि हरोड़ा स्थित मीट फैक्टरी में शनिवार को कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।