फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income Tax Raid in houses office and factory of BSP MP Haji Fazlurrahan in Saharanpur district

Income Tax Raid: बसपा सांसद के घरों-दफ्तर और फैक्टरी में कार्रवाई जारी, खुल सकते हैं बड़े राज

Wed, 04 Jan 2023 04:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Jan 2023 04:56 PM IST
सार

Income Tax Raid : बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहान के घरों-दफ्तर और फैक्टरी में कार्रवाई जारी है। माना जा रहा है कि जांच में बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Income Tax Raid in houses office and factory of BSP MP Haji Fazlurrahan in Saharanpur district
सहारनपुर में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहान के यहां आयकर विभाग द्वारा छापामारी की कार्रवाई लगातार जारी है। दूसरे दिन भी दिल्ली और देहरादून से आई आयकर विभाग की टीम उनके तीन आवास, दफ्तर और फैक्टरी पर डेरा डाले हुए है। इस दौरान सांसद समेत सभी परिजनों और कर्मचारियों को घरों, दफ्तर और फैक्टरी से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास की घेराबंदी कर रखी है।
विज्ञापन


हरोड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट पर जांच पड़ताल जारी रही। आयकर विभाग की टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी है। प्लांट में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंगलवार देर रात प्लांट से बाहर जाने दिया गया। देर रात बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियों को प्लांट के अंदर ले जाया गया है। देर रात्रि तक चली जांच के बाद बुधवार सुबह फिर से टीम जांच पड़ताल में जुटी रही। इस दौरान किसी को भी प्लांट से बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। टीम की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के जवान पूरी रात ड्यूटी में खड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बताया गया है कि टीम ने प्लांट से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी अपने कब्जे में ले ली है। वहीं टीम लगातार प्लांट प्रबंधन से फैक्टरी के एचआर समेत तीन लोगों को मौके पर बुलाने को कह रही है, लेकिन प्रबंधन तीन लोगों को मौके पर नहीं बुला पाया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का

बताया गया है कि प्लांट के ये तीन लोग टीम के सामने आते है तो कई महत्वपूर्ण सुराग टीम को मिलने की संभावना है। मगर प्रबंधन लगातार इस बारे में अनभिज्ञता जता रहा है। छापामारी की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed