फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income tax department's action against businessmen continues

Saharanpur News: कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई जारी

Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Income tax department's action against businessmen continues
अंबाला रोड लक्ष्मी नगर में शहद कारोबारी के घर पर आयकर विभाग के छापे के दौरान खड़ी गाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में बड़े उद्यमियों, कारोबारियों और सीए के यहां आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई लगातार जारी है। दूसरे दिन भी कई शहरों से आई आयकर विभाग की टीम उद्यमियों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जांच पड़ताल में जुटी रही। रात में भी आयकर की कार्रवाई नहीं रुकी। छापे की कार्रवाई जारी रहने से महानगर के कारोबारियों में खलबली मची है। हर कोई आयकर की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर उत्सुक है कि क्या होगा।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे सहारनपुर यहां बड़े कारोबारियों और उद्यमियों के घरों व प्रतिष्ठान पर छापे की कार्रवाई की थी। गाजियाबाद, दिल्ली, देहरादून, आगरा, कानपुर आदि स्थानों के आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग दस स्थानों पर छापा मारा था। आयकर विभाग की टीम ने कोर्ट रोड स्थित नवीन ज्वैलर्स और उनके मालिक नवीन मित्तल के चर्च कंपाउंड स्थित आवास, शहद कारोबारी मेहरा ब्रदर्स राजेश, मुकेश, संजय के लक्ष्मीनगर सुभाषनगर स्थित आवास, उनके गोदाम, होटल पर छापा मारा, साथ ही लोहे के नट बोल्ट के कारोबारी मदनलाल भाटिया की लोहानी सराय स्थित दुकान, मिशन कंपाउंड स्थित आवास और देहरादून रोड पर राकेश केमिकल्स के पास स्थित गोदाम पर भी छापे की कार्रवाई की। टीम ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित ओम बापू ट्रांसपोर्ट और उसके मालिक संयम कक्कड़ के हकीकत नगर आवास पर भी रेड डाली। इन कारोबारियों के अलावा टीम ने अहमदबाग में सीए संजय धींगड़ा के आवास पर भी छापा मारा था। इन कारोबारियों में से कई प्रॉपर्टी के काम में भी लगे हैं।
विज्ञापन

परिजन भी घरों में कैद
आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई के दौरान उक्त सभी कारोबारियों के परिजन घरों में ही कैद हैं। टीम ने उन्हें कभी भी बाहर नहीं जाने दिया और न ही किसी से मिलने दिया है। इनके फोन भी टीम ने अपने कब्जे में ले रखे हैं। दुकानों पर भी रात में टीम ने विश्राम करने के लिए गद्दों की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्तियों का किया जा रहा मूल्यांकन
आयकर विभाग की टीम कार्रवाई के दौरान सभी स्थानों पर संबंधित लोगों की संपत्ति का मूल्यांकन कर रही है। इसी कारण से लगातार कार्रवाई जारी है। कारोबारियों और उद्यमियों के मकान, दुकान समेत अन्य प्रतिष्ठान के अलावा जेवरात, कीमती सामानों का मूल्यांकन कर उनकी कुल संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। यहां तक की कीमती साड़ियों का भी मूल्यांकन हो रहा है। सभी परिजनों के बैंक खातों के अलावा उनके द्वारा खरीदी और बेची गई संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है।

अहमद बाग में सीए संजय धींगड़ा के आयकर विभाग के छापे के दौरान खड़ी आयकर विभाग की गड़िया

अहमद बाग में सीए संजय धींगड़ा के आयकर विभाग के छापे के दौरान खड़ी आयकर विभाग की गड़िया- फोटो : SAHARANPUR

नवीन ज्वैलर्स पर आयकर विभाग के छापे के दौरान खड़ी आयकर विभाग की गड़िया तैनात पुलिस खड़ी गडिया कार

नवीन ज्वैलर्स पर आयकर विभाग के छापे के दौरान खड़ी आयकर विभाग की गड़िया तैनात पुलिस खड़ी गडिया कार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed