फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income Tax Department raids BSP MP's house, factory and office

Saharanpur News: बसपा सांसद के घर, फैक्टरी और कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा

Wed, 04 Jan 2023 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids BSP MP's house, factory and office
सहारनपुर में लिंक रोड स्थित बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर आयकर विभाग के छापे के दौरान तै - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग का छापा पड़ा है। दिल्ली और देहरादून से आईं आयकर विभाग की टीमों ने उनके तीन आवास, दफ्तर और फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की। टीम सभी स्थानों पर डेरा डाले हुए है। इस दौरान सांसद सहित सभी परिजनों और कर्मचारियों को घरों, दफ्तर और फैक्टरी से बाहर नहीं निकलने दिया। छापे के पीछे आय से अधिक संपत्ति होना माना जा रहा है। सांसद द्वारा लॉकडाउन में 138 करोड़ रुपये का लेनदेन करने की भी चर्चा है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बता रहा है।
विज्ञापन

बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान वेस्ट यूपी और पंजाब के बड़े मीट कारोबारी भी हैं। उनकी यहां गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरौड़ा में एएलएम मीट फैक्टरी है। इसके अलावा पंजाब के डेरा बसी में भी उनकी मीट फैक्टरी है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग की टीम ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान को लेकर बसपा सांसद के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की। आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास को घेर लिया। हरौड़ा स्थित मीट फैक्टरी पर भी आईटीबीपी के जवानों ने पूरी फैक्टरी की घेराबंदी कर ली थी। इसके बाद आयकर विभाग की टीमों ने सभी स्थानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। टीम देर रात तक सर्वे में जुटी हुई थी। सांसद की पंजाब स्थित मीट फैक्टरी पर भी कार्रवाई होना बताया गया है।
विज्ञापन

एक साथ पांच स्थानों पर मारा टीमों ने छापा
सहारनपुर। आयकर विभाग की टीमों ने आईटीबीपी के जवानों को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के पांच स्थानों पर एक साथ छापा मारा। देहरादून और दिल्ली से आयकर विभाग के अधिकारी करीब 15 गाड़ियां लेकर सहारनपुर पहुंचे। सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों की पांच गाड़ियां भी उनके साथ थीं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूरी तैयारी के साथ सभी टीमों ने एक साथ छापे की कार्रवाई की। सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, मकान के सामने बने दफ्तर, ढोलीखाल स्थित पुराने मकान और मीट फैक्टरी पर एक ही समय छापा मारा। आयकर अधिकारियों ने मकानों, दफ्तर, फैक्टरी में सभी परिजनों, नौकरों, कर्मचारियों से मोबाइल फोन लेकर स्विच ऑफ कर दिए। फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों को टीम ने घर जाने दिया, जबकि दफ्तर के कर्मचारियों को वहीं रोक लिया। बताया गया है कि इसके बाद पांचों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने अहम दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि कब्जे में ले लिए। टीम घर में मौजूदा मूल्यवान सामान, जेवरात आदि का भी मूल्यांकन कर रही है। बताया गया है कि इस दौरान टीम ने सांसद के परिजनों से भी पूछताछ की गई। जिनके आधार पर सांसद के अन्य रिश्तेदार और परिचित भी आयकर अधिकारियों के रडार पर आ गए हैं, इनके यहां भी छापे की कार्रवाई हो सकती है। सांसद के यहां हो रही कार्रवाई से उनके परिचितों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों तक चल सकती है छापे की कार्रवाई
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां हुई आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई कई दिनों तक जारी रह सकती है। आयकर विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ आई है। सर्दी से बचने के लिए वो बिस्तर आदि लेकर आए हैं, साथ ही आईटीबीपी के जवान भी अपनी पूरी तैयार से आए हैं। बताया गया है कि टीम हर सामान का मूल्यांकन कर रही है। ऐसे में छापे कार्रवाई अगले तीन या चार दिनों तक लगातार चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed