फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of tube wells in Hakikat Nagar and Taharpur Mavikala

हकीकत नगर व ताहरपुर मवीकला में नलकूपों का उद्घाटन

Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of tube wells in Hakikat Nagar and Taharpur Mavikala
नलकूप का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया व अन्य। - फोटो : SAHARANPUR
हकीकत नगर व ताहरपुर मवीकला में नलकूपों का उद्घाटन
विज्ञापन

सहारनपुर। 15वें वित्त आयोग से नगर में नलकूपों के बोरिंग और रिबोर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को हकीकत नगर में नए नलकूप तथा ताहरपुर मवींकला में नलकूप के रिबोर का कार्य महापौर संजीव वालिया द्वारा नारियल फोड़कर शुरू कराया गया।

वार्ड 11 और 33 में ताहरपुर व मवीकला में नगर निगम द्वारा 185 मीटर डीप रिबोर नलकूप का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसमें कार्यदायी संस्था यांत्रिक खंड उत्तर प्रदेश जल निगम मेरठ है। महापौर संजीव वालिया ने बृहस्पतिवार को नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने हर घर में जल पहुंचाने की बात कही। इस दौरान विपुल पंवार, शकील, संदीप चौधरी, सतीश चौधरी, अर्जुन सिंह, पंकज कश्यप, नवीन, आजाद आजम दास, महेंद्र, मोतीराम, मो. राशिद, यश मौर्य, अमित, अनिल, वंश आदि मौजूद रहे। उधर, वार्ड 50 के हकीकत नगर स्थित सामुदायिक केंद्र बिजली वाली गली में नए नलकूप के बोर का शुभारंभ भी महापौर संजीव वालिया, पार्षद अमित त्यागी, सुधीर पंवार आदि द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। यहां भी 185 मीटर डीप बोर होना है। कार्यक्रम में अनिल, मनोज कोली, अमित सेठी, संदीप कालिया, मतिश्वर चांदना, पुनीत सचदेवा, अमन बाली, समीर चौधरी, विनय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed