फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In view of the upcoming festivals, the district has been divided into three zones and nine sectors.

Saharanpur News: त्योहारों के मद्देनजर तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा जिला

Thu, 25 Sep 2025 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
In view of the upcoming festivals, the district has been divided into three zones and nine sectors.
सहारनपुर। त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने जिले को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांट दिया है। एसपी सिटी, एसपी देहात और एसपी यातायात को हर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही सीओ अलग-अलग सेक्टरों की निगरानी करेंगे। मंगलवार देर रात दंगा नियंत्रण रिहर्सल का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। अगले महीने दहशरा, करवाचौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व है। त्योहारों से बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए पुलिस-प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मंगलवार रात करीब 12 बजे जिलेभर में एक साथ दंगा नियंत्रण रिहर्सल का अभ्यास किया गया। रिहर्सल में एसपी सिटी, एसपी देहात और सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह रिहर्सल आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को लेकर किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पैदल गश्त की जा रही है। खासकर मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर उनकी कुशलता पूछ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed