फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the Mahapanchayat, a resolution will be taken to ban drug abuse and death feast.

Saharanpur News: महापंचायत में नशाखोरी और मृत्यु भोज पर रोक का लेंगे संकल्प

Sun, 04 Oct 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
In the Mahapanchayat, a resolution will be taken to ban drug abuse and death feast.
सहारनपुर। जाट समाज की मंढाण खाप की डबकौली करनाल में रविवार यानी आज होने वाली महापंचायत को लेकर नकुड़ क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। खाप चौधरी बलबीर सिंह मंढाण की अध्यक्षता में होने वाली महापंचायत में समाज की एकजुटता के साथ नशाखोरी और मृत्यु भोज पर रोक लगाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही परिवारों के बीच होने वाले विवादों का आपसी सहमति और पंचायत के माध्यम से समाधान करने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


नकुड़ क्षेत्र के शुक्रताल, कांसेपुर, फतेहपुर, रोशनपुर, बाधी, नाहरमाजरा, रानीपुर, सहसपुर, डाल्लेवाला और नान्नुवाला समेत अन्य गांवों में समाज के जिम्मेदार लोगों ने संपर्क कर महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। बताया गया कि मंढाण गोत्र के 12 गांव नकुड़ क्षेत्र में और 12 गांव यमुना पार हरियाणा के करनाल व यमुनानगर क्षेत्र में हैं। इन सभी 24 गांवों को मिलाकर मंढाण खाप गठित है। समाज के लोगों के अनुसार क्षेत्र में परिवार और समाज से जुड़े विवादों का पंचायत के माध्यम से आपसी सहमति से समाधान कराया जाता रहा है। महापंचायत के प्रचार अभियान में सतीश चौधरी एडवोकेट शुक्रताल, सौराज शुक्रताल, ओमपाल कांसेपुर, लोकेंद्र सिंह चेयरमैन रोशनपुर, सुरेंद्र डाल्लेवाला, विनित व विपिन चौधरी, विकास रानीपुर, संजीव सहसपुर, नीरज चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed