फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the first phase, the new township will be developed on 30 hectares and 10 sectors will be built

Saharanpur News: पहले चरण में 30 हेक्टेयर में विकसित होगी नई टाउनशिप, बनेंगे 10 सेक्टर

Sat, 24 May 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, the new township will be developed on 30 hectares and 10 sectors will be built
दिल्ली रोड पर टाउन​शिप के लिए प्रस्तावित भूमि - फोटो : संवाद
नोट : डिजिटल पर न चलाए।
विज्ञापन


- दो चरणों में विकसित होगी न्यू सहारनपुर माता शाकंभरी आवासीय योजना
- खरीदी जा चुकी 22 हेक्टयर भूमि, एक पॉकिट में बनेंगे एसडीए कार्यालय एवं अधिकारी निवास
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर 52.20 हेक्टेयर में बनने वाली न्यू सहारनपुर माता शाकंभरी आवासीय योजना दो चरणों में विकसित की जाएगी। इसके प्रथम चरण में 30 हेक्टेयर में और द्वितीय चरण में 22.20 हेक्टेयर में नई टाउनशिप बनेगी।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण दिल्ली रोड पर एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। भूमि खरीदने के लिए शासन से विकास प्राधिकरण को 75 करोड़ रुपये की किश्त जारी हो चुकी है। दिल्ली रोड के गांव चुन्हैटी गाड़ा, सैदपुरा और बहलोलपुर क्षेत्र में विकसित होने वाली इस टाउनशिप के लिए करीब 22 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। भूमि खरीद 30 हेक्टेयर होते ही विकास प्राधिकरण इस परियोजना के पहले चरण का काम शुरू कर देगा। पहले चरण की नई टाउनशिप में 10 सेक्टर होंगे। इसमें एक खेल का बड़ा मैदान और सभी सेक्टरों में एक-एक पार्क बनाए जाएंगे। इसमें आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। टाउनशिप के एक पॉकिट में सहारनपुर विकास प्राधिकरण का कार्यालय और अधिकारियों के आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी परियोजना
नई टाउनशिप को आधुनिक सुविधायुक्त बनाया जाएगा। इस आवासीय योजना में प्लाटों के साथ ही स्कूल, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, दुकानें और अस्पताल आदि भी बनाए जाएंगे। इसकी सड़कें, नौ, 12 और 24 मीटर चौड़ी होंगी, जिससे नई टाउनशिप में रहने वालों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन --
दिल्ली रोड पर प्रस्तावित न्यू सहारनपुर माता शाकंभरी आवासीय योजना नाम से नई टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगी। इसके पहले चरण में 30 हेक्टेयर में और दूसरे चरण में 22.20 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित होगी। अब तक 22 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है - संतोष कुमार राय, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed