फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the first phase, houses will be counted and blocks will be created.

Saharanpur News: पहले चरण में गिने जाएंगे मकान, बनेंगे ब्लॉक

Fri, 30 Jan 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, houses will be counted and blocks will be created.
सहारनपुर। जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आजादी के बाद होने वाली आठवीं जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में केवल मकानों की गिनती होगी। दूसरे चरण में जनगणना होगी।
विज्ञापन

जनगणना का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। जनगणना में कौन से सवाल आमजन से पूछे जाएंगे। इसे गजट के माध्यम से जारी किया गया है।
जनवरी के अंतिम सप्ताह में जिला स्तर पर भी सांख्यिकीय विभाग के अधिकारी प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पहले चरण में मकानों की गिनती होगी। इसके लिए ब्लॉक बनाया जाएगा। एक ब्लाॅकों में साढ़े आठ सौ तक की आबादी शामिल रहेगी। इस लिहाज से जिले में करीब पांच हजार ब्लॉक बनेंगे।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में करीब 1300 ब्लॉक होंगे। पहले चरण के तहत घरों की गिनती और उन्हें चिह्नित किया जाएगा। जनगणना में लगे कर्मचारी यह भी देखेंगे कि किसी घर में रहने वाले लोगों की संख्या क्या है, साथ ही यह भी दर्ज होगा कि घर में कितने कमरे हैं। इससे इस बात का अंदाजा लग सकेगा कि जिले की संभावित जनसंख्या कितनी है। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 के बीच प्रस्तावित है। फरवरी 2027 में जनसंख्या का दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed