फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the final, the team Gama defeated the Beeta

फाइनल में टीम गामा ने बीटा को दी मात

Mon, 13 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Mon, 13 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
In the final, the team Gama defeated the Beeta
क्रिकेट का फाइनल जीतने पर खुशी मनाते गामा टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सत्संग भवन कमेटी द्वारा आयोजित पंजाबी कालोनी प्रीमियर लीग पीसीपीएल के पहले क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में गामा टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी बीटा टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। 
विज्ञापन


लाजपत नगर कालोनी रविवार को पीसीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में एल्फा, बीटा व गामा टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार और डा. मैय्यादास ठकराल ने किया। चार मैचों की सीरीज का पहला मैच एल्फा व बीटा टीम के मध्य हुआ।
विज्ञापन


जिसमें बीटा टीम ने विजय प्राप्त की। एल्फा व गामा टीम के बीच खेले गए दूसरे मैच में गामा टीम विजयी रही। तीसरा मैच गामा और बीटा टीम के बीच खेला गया। जिसमें गामा टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। इस तरह फाइनल मैच बीटा व गामा टीम के बीच हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 ओवर के इस मैच में गामा टीम ने टॉस जीतकर बीटा टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। बीटा टीम ने 12 ओवर में 81 रन बनाए। जिसके जवाब में गामा टीम भी निर्धारित ओवर में 81 रन ही बना सकी। जिस कारण मैच ट्राई हो गया।

जीत हार का फैसला करने के लिए सुपर ओवर फैंका गया। जिसमें गामा टीम के खिलाड़ी 6 गेंदों पर 5 रन बनाए जबकि बीटा टीम के खिलाड़ी महज 3 रन ही बना सके। इस प्रकार रोमांचक मुकाबले में गामा टीम ने शानदार जीत हासिल की। 


अतिथियों ने विजयी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। चेतन्य गिरधर मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। बेस्ट बॉलर का अवार्ड रितेश मन्नू और मैन ऑफ द मैच अर्पित व बेस्ट ऑल राउंडर नमन को चुना गया। इस मौके पर राजन छाबड़ा, दलीप मल्होत्रा, संजय सलूजा, राजेश अजमानी, अमित शर्मा, गुरजोत सिंह सेठी, रवि होरा, हरीश भाटिया, राजू अजमानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed