फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the coming assembly elections, Samajwadi Party will become a liquidationist party: Keshav

आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी हो जाएगी समाप्तवादी पार्टी : केशव

Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the coming assembly elections, Samajwadi Party will become a liquidationist party: Keshav
सहारनपुर। केंद्रीय बजट पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सत्ता का सपना देखने वाली समाजवादी पार्टी को जनता समाप्तवादी पार्टी बना देगी। प्रदेश तो कांग्रेस मुक्त हो ही चुका है, जल्द ही देश भी कांग्रेस मुक्त होगा। कांग्रेस, सपा, बसपा को जनता ने नकार दिया है। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया है।
विज्ञापन


जनमंच सभागार में आयोजित गोष्ठी में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में वापस सत्ता में आने का सपना देख रही थी, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया। 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने का सपना देखने वाले 2047 तक सत्ता में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राजनीति के लिए महाकुंभ ही दिखाई दे रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के कुंभ पर दिए बयान का भी समर्थन किया है।
विज्ञापन

कुंभ में 60 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। यह प्रदेश में कानून के राज की गारंटी है, जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से विपक्षी पार्टियां भी मंदिर जाने लगी है, कुंभ में डुबकी लगा रही है। जनता विपक्षी पार्टियों के शासन काल और भाजपा के शासन काल को देखे। हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। रहे हैं। जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed