फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Newborn theft case: Women's hospital's role under scrutiny

नवजात चोरी का मामला : जांच के घेरे में महिला अस्पताल की भूमिका

Sun, 27 Sep 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Newborn theft case: Women's hospital's role under scrutiny
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नवजात चोरी के मामले में जिला महिला अस्पताल की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस टीम जल्द ही हरिद्वार जिले के निजी और जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर जांच करेगी। वहां आरोपी महिला की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
जांच में सबसे अहम बिंदु यह है कि आरोपी महिला अस्पताल में किन लोगों के संपर्क में आई थी। उससे किससे बातचीत की। अस्पताल में आने-जाने के दौरान उसे किसी ने मदद तो नहीं की। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात चोरी की योजना के बारे में पता लगाएगी। आरोपी महिला के बहादराबाद स्थित निजी अस्पताल से जुड़े संपर्कों को भी खंगाला जाएगा। पुलिस वहां उसके आने-जाने, इलाज या अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

पुलिस टीम महिला अस्पताल भी पहुंचेगी। वहां पर भी यह पता लगाएगी कि आरोपी महिला ने सबसे पहले किससे मिली थी। पुलिस को महिला अस्पताल की भूमिका पर भी संदेह है। घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज भी चेक करेगी। वहीं, बहादराबाद के निजी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने के लिए पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया है। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस टीम दोनों अस्पतालों में पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed