{"_id":"62ffce4bbdea9f40071dd9e3","slug":"in-the-case-of-inder-kumar-the-mp-wrote-a-letter-to-the-pm-cm-and-the-commission-saharanpur-news-mrt601599684","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्र कुमार के मामले में सांसद ने पीएम, सीएम और आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्र कुमार के मामले में सांसद ने पीएम, सीएम और आयोग को लिखा पत्र
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने राजस्थान के जालौर में छात्र इंद्र कुमार मेघवाल के परिवार को दिए गए मुआवजे में भी भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री और अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर छात्र के परिवार के साथ ही शिक्षिका अनीता देवी की हत्या करने के एक अन्य मामले में भी 50-50 लाख के मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र के माध्यम से सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि राजस्थान के जालौर में अनुसूचित जाति के छात्र इंद्र कुमार की शिक्षक द्वारा पीट-पीटकर तथा अनुसूचित जाति की ही शिक्षिका अनीता देवी की आग लगाकर हत्या कर दी गई है। इसके विरोध में राजस्थान के एक विधायक पानाचंद मेघवाल ने त्यागपत्र भी मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को दिया है। इन घटनाओं के विरोध में भारत के अनेक प्रदेशों में भी विरोध के स्वर उठ रहे हैं। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि जानकारी मिली है कि मृतक छात्र के आश्रितों को राजस्थान सरकार द्वारा पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि राजस्थान में ही कुछ समय पहले कन्हैयालाल की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को 50 लाख रुपये तथा परिवार के आश्रित को शासकीय सेवा में समायोजित करने की घोषणा की गई है। इस प्रकार का भेदभाव असंवैधानिकता की श्रेणी में आता है। सांसद ने कहा कि इंद्र कुमार व शिक्षिका अनीता देवी के परिजनों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के सदस्यों को शासकीय सेवाओं में सेवायोजित करने व दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।