फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In every struggle, Vijay Shri gives the teachings of Geeta: Joshi

हर संघर्ष में विजय श्री दिलाते हैं गीता के उपदेश: जोशी

Fri, 25 Dec 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
In every struggle, Vijay Shri gives the teachings of Geeta: Joshi
हर संघर्ष में विजय श्री दिलाते हैं गीता के उपदेश : जोशी
विज्ञापन

सहारनपुर। गीता जयंती पर श्री बालाजी जी सेवा समिति और श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा अष्टादश कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिससे प्रभु श्री कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने कहा कि जीवन के हर संघर्ष में गीता के उपदेश विजय श्री दिलाते हैं।
श्री बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने गीता जी व भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किए। तत्पश्चात आचार्य शुभम कौशिक, आचार्य कमलकांत, पंडित खेमराज मिश्रा ने मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि गुरुदेव गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज विश्व कल्याण और उन्नति के लिए गीता के उपदेश को लेकर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। गीता एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि हमारे अराध्याय भगवान श्री कृष्ण की वाणी है। प्रभु श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश लगभग 5157 वर्ष कुरूक्षेत्र की युद्घ भूमि में दिए थे, तब से गीता के उपदेश मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। गीता जी को आत्मसात करने हम विचार, आहार, व्यवहार, अध्यात्मिक, सांसारिक जीवन में उन्नति करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान राजकुमार राजू, अनुपम गुप्ता, राजकुमार विज, विनीत शमा्र, पवन किनरा, प्रवीण अरोड़ा, हरीश नारंग, राजा नागपाल, अजय किनरा, अशोक आहुजा, सतीश गुप्ता, संजय, रवि, बलबीर सिंह, सचिन छाबड़ा, प्रमोद माहेश्वरी, मंगल, अजय सूरी, अक्षय, शुभम सैनी, आशीष छाबड़ा, अखिल माहेश्वरी, राम प्रताप शुक्ला, सुभाष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed