फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Chemistry, candidates should remember important topics instead of questions

Saharanpur News: केमिस्ट्री में प्रश्नों की बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक को याद करें परीक्षार्थी

Tue, 21 Jan 2025 05:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
In Chemistry, candidates should remember important topics instead of questions
-यूपी बोर्ड 12वीं के परीक्षार्थियों को एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की सलाह
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। केमिस्ट्री मुश्किल विषयों में से एक है। यूपी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो रही हैं। इन दिनों विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। यूपी बोर्ड के 12वीं के विद्यार्थी केमिस्ट्री विषय में कैसे बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। यह टिप्स दे रहे हैं एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र 70 अंकों का, प्रयोगात्मक परीक्षा 30 अंकों की होती है। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह बीते वर्षों में आए प्रश्न पत्रों का अच्छे से अध्ययन कर लें। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। परीक्षा के दौरान उनको प्रश्नपत्र को लेकर कोई भय नहीं रहेगा। साथ ही परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह संख्यात्मक प्रश्नों में प्रयोग होने वाले सभी सूत्रों को अच्छी तरह याद कर लें। उनकी सलाह है कि प्रश्नों को याद करने की बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक को याद करें, तभी बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

------
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
-धातुओं का उनके मुख्य अयस्कों से निष्कर्षण व शोधन अच्छी तरह याद करें, इस पर प्रश्न आता ही है।
-परीक्षार्थी को महत्वपूर्ण प्रश्नों के बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक पूर्ण रूप से याद करने चाहिएं।

-केमिस्ट्री रटने का विषय नहीं हैं, बल्कि यह समझकर आत्मसात करने का विषय है।
-रासायनिक समीकरणों को अच्छे से याद करें, समीकरण में भाग लेने वाले क्रियाकारक और बनने वाले उत्पाद के नाम व सूत्र याद करें।
-परीक्षार्थी को टू द प्वाइंट उत्तर देना चाहिए।
-उत्तर में संबंधित रासायनिक समीकरण व डायग्राम का समावेश करना चाहिए।
-एक प्रश्न के सभी खंडों को एक साथ करना चाहिए।
-उत्तर स्पष्ट और सुंदर राइटिंग में ही लिखने चाहिए, जिससे कॉपी जांचने वाले को परेशानी न हो।
-मॉडल पेपर की बजाय किताबों से तैयाारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed