{"_id":"6868251f5730be9a4f072f44","slug":"in-a-dispute-over-land-division-the-brother-was-shot-and-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-153216-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जमीन के बंटवारे के विवाद में तहेरे भाई को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जमीन के बंटवारे के विवाद में तहेरे भाई को मारी गोली, घायल
Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। गांव टाबर में जमीन के बंटवारे के विवाद में एक युवक ने अपने तहेरे भाई को गोली मार दी। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक के चाचा ने अपने भाइयों व भतीजे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनोज पुत्र जेलदार का अपने छोटे भाई संदीप से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मनोज अपने भाई संदीप से अपनी मां के बाद विरासत में मिली जमीन से अपने हिस्से की मांग कर रहा था। बृहस्पतिवार रात इस बात को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। मनोज के छोटे भाई प्रमोद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि संदीप व कुलदीप पुत्र जेलदार और अखिल पुत्र संदीप ने घर में घुसकर मनोज के परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
आरोप लगाया कि इस दौरान अखिल ने तमंचे से मनोज के बेटे मोंटी पर गोली चला दी। गोली मोंटी के चेहरे पर लगने से वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीनों लोग मौके से भाग गए। परिजन घायल मोंटी को लेकर सीएचसी गए, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रमोद की तहरीर पर संदीप, कुलदीप व अखिल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।